लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित..

नई दिल्ली, 19 दिसंबर। अठारहवीं लोकसभा के छठे सत्र में सदन की उत्पादकता 111 प्रतिशत रही और इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किये गये। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को सूचित करते हुए कहा “अब हम 18वीं लोकसभा के छठे सत्र की समाप्ति की ओर आ गये हैं। इस सत्र में हमने 15 बैठकें की। आप सभी के सहयोग से इस सत्र में सदन की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।” उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने देर रात तक सदन चलाने में सहयोग किया, इसके लिए धन्यवाद देता हूं। उसके बाद अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal