Tuesday , January 27 2026

आरसीबी महिला ने यूपी वारियर्ज को नौ विकेट से हराया

आरसीबी महिला ने यूपी वारियर्ज को नौ विकेट से हराया

ग्रेस हैरिस (85) और कप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 47) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) महिला ने सोमवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें मुकाबले में यूपी वारियर्ज को 47 गेंदे शेष् रहते नौ विकेट से हरा दिया। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 12.1 ओवर में एक विकेट पर 145 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। आरसीबी का एकमात्र विकेट ग्रेस हैरिस गिरा। उन्हें शिखा पांडे ने आउट किया। ग्रेस हैरिस ने 40 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों में नौ चौकों की मदद से नाबाद 47 रन बनाये। ऋचा घोष चार रन बनाकर नाबाद रही। इससे पहले यूपी वॉरियर्ज़ महिला ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 45) और डिएंड्रा डॉटिन (नाबाद 40) की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया। फ़ीबी लिचफ़ील्ड (20), हरलीन देओल ने (11) और कप्तान मेग लानिंग ने (14) रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल और एन डी क्लार्क ने दो-दो विकेट लिये। लॉरेन बेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

सियासी मियार की रीपोर्ट