दिल्ली में घना कोहरा से उड़ानों में देरी, एयरलाइंस ने जारी की सलाह

नई दिल्ली, 18 जनवरी । राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर कई उड़ानों में देरी की सूचना है। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जांच लें। घना कोहरा के कारण बोर्डिंग प्रक्रिया प्रभावित हो सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में कल रात नौ बजे दृश्यता सुधरकर 500 मीटर रही, जबकि उसी समय शांत हवाओं के बीच सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई थी, जहां मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। खराब मौसम का असर उड़ान परिचालन पर बड़े पैमाने पर पड़ता है। घने कोहरे के कारण आज तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान रद्द कर दी गई।
इंडिगो ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, “लखनऊ में कम दृश्यता और कोहरे के कारण उड़ान सेवा प्रभावित हो सकती है। हम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और आपको सुरक्षित एवं सुचारु रूप से आपके गंतव्य तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि अपनी उड़ान की स्थिति हमारी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से जांचते रहें। कृपया निश्चिंत रहें, हमारी टीमें हर कदम पर आपकी सहायता के लिए मौजूद हैं।” उड़ानों में देरी की आधिकारिक संख्या का इंतजार किया जा रहा है।
डीजीसीए के मानकों के अनुसार, पायलटों को 75 से 200 मीटर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) जैसी कम दृश्यता की परिस्थितियों में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे कोहरे और धुंध के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जाता है, जिसमें विचलन, वैकल्पिक लैंडिंग और यात्रियों की सुविधा से जुड़े प्रबंध शामिल हैं। यह पूरा तंत्र एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), एयरलाइंस और नियामक के समन्वित प्रयास से संचालित होता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal