राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का कांच क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात तत्वों द्वारा राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इस घटना में ट्रेन के इंजन के सामने लगा शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरार आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के तुरंत बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। पथराव की वजह से कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि खुर्सीपार क्षेत्र में इससे पूर्व भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हो चुकी है, जिसमें एक अपचारी बालक को पकड़ा गया था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal