Monday , February 2 2026

आज से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर रहेंगे जयशंकर

आज से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर रहेंगे जयशंकर

नई दिल्ली, 02 फरवरी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सोमवार से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि डा जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर अमेरिका जा रहे हैं। वहां वह श्री रूबियो द्वारा महत्वपूर्ण खनिजों के बारे में बुलाई गयी विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक संचालन जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जायेगी। भारतीय विदेश मंत्री अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रशासन के अनेक वरिष्ठ सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट