Tuesday , March 17 2026

मुख्यमंत्री साय ने अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय युवा टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय युवा टीम को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में ऐतिहासिक खिताबी जीत दर्ज करने पर भारतीय युवा टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए इस जीत को भारत की युवा शक्ति के पराक्रम का प्रतीक बताया। श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत भारतीय युवाओं की क्षमता, अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उनकी 175 रनों की विस्फोटक पारी ने न केवल मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट की नई ताकत का परिचय भी दिया। मुख्यमंत्री ने इसे आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय युवा टीम भविष्य में भी इसी जोश, आत्मविश्वास और जज़्बे के साथ देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहेगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट