दिल्ली के नौ स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

नई दिल्ली, 09 फरवरी दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने वाली धमकी मिली, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया। खबरों के अनुसार करीब नौ स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिनकी पुष्टि बाद में पुलिस सूत्रों ने की।
जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल और सीएम स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर परिसर में तुरंत गहन तलाशी अभियान शुरू किया। आगे की जांच जारी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal