होली पर घर जाने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, इन स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान

होली पर टिकट नहीं मिल रही है, तो अब रेलवे ने आपके लिए स्पेशल ट्रेनों चलाने का ऐलान कर दिया गया है। होली को लगभग 1 महीने ही बचे हैं और हजारों यात्री होंगे, जिन्हें अभी तक कन्फर्म टिकट नहीं मिली होगी। हर साल त्योहारी सीजन में लोगों को टिकट मिलने में परेशानी होती है। इसका कारण यह है कि लाखों यात्री त्योहार मनाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर अपने परिवार के पास जाने का प्लान करते हैं, लेकिन ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती। इसलिए, भीड़ से बचने और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐला करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन ट्रेनों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इस तरह ट्रेनों को बांटा गया है
01 मार्च से 22 मार्च के बीच 1410 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इसमें र्व मध्य रेल द्वारा 285 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।
285 स्पेशल ट्रेन में दक्षिण रेलवे (एसआर) द्वारा 39 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने 43 ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) द्वारा 47 ट्रेनें चलेंगी।
पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा 15 ट्रेनें चलाने की बात कही गई है।
कोंकण रेलवे (केआर) द्वारा 9 ट्रेनें चलाने की बात कही गई है।
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) द्वारा 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे (WR) द्वारा लगभग 232 ट्रेनों का संचालन होली के दौरान होगा।
इसमें मध्य रेलवे (CR) द्वारा 209 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) कुल 160 ट्रेनों का संचालन करेगा।
उत्तर रेलवे (NR) द्वारा 108,उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) द्वारा 71 और उत्तर मध्य रेलवे (NCR) द्वारा 66 ट्रेनें चलेंगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal