Sunday , February 15 2026

नहीं रहे ‘रामायण’ को घर-घर पहुँचाने वाले ये दिग्गज! परिवार में 6 महीने के भीतर दूसरी निधन, छोटे पर्दे की दुनिया में छाया मातम

नहीं रहे ‘रामायण’ को घर-घर पहुँचाने वाले ये दिग्गज! परिवार में 6 महीने के भीतर दूसरी निधन, छोटे पर्दे की दुनिया में छाया मातम

मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी की शाम पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दुःख जताया। आपको बता दें की सागर चोपड़ा के निधन के बाद भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रभावशाली परिवार के अध्याय का अंत हो गया है।
सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

आनंद सागर के निधन की जानकारी उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की, जिसके बाद बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी की शाम विले पार्ले स्थित ‘पवन हंस श्मशान घाट’ में संपन्न हुआ, जहाँ परिवार और करीबी मित्रों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

पिता की विरासत को दी नई पहचान

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा ने अपने पिता के काम को बखूबी आगे बढ़ाया। उन्होंने साल 2008 में ‘रामायण’ सीरियल बनाया था, जिसमें गुरमीत चौधरी राम और देबिना बनर्जी सीता बनी थीं। यह शो बहुत हिट रहा और इससे ये दोनों कलाकार घर-घर में मशहूर हो गए। आनंद ने न केवल पुराने क्लासिक शोज को नए तरीके से पेश किया, बल्कि ‘सागर आर्ट्स’ को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
6 महीने में सागर परिवार को दूसरा बड़ा झटका

सागर परिवार के लिए पिछला कुछ समय बहुत दुखद रहा है। अभी कुछ महीने पहले, अगस्त 2025 में ही आनंद सागर के भाई प्रेम सागर का निधन हुआ था, जिन्होंने ‘विक्रम और बेताल’ और ‘अलिफ लैला’ जैसे यादगार शोज बनाए थे। अब आनंद सागर के जाने से परिवार को एक और गहरा जख्म मिला है।

सियासी मियार की रीपोर्ट