34 IAS समेत 72 अफसरों का रातों-रात तबादला.. 9 जगहों के SDM भी हटाए गए, देखें पूरी लिस्ट

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार राज्य में तैनात 34 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और DANICS अफसर समेत कुल 72 अधिकारियों के पदस्थापना स्थल में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने नई दिल्ली क्षेत्र के 9 अनुमंडलों के एसडीएम को भी हटाते हुए इन जगहों पर नए अफसर की तैनाती की है।
जारी आदेश के मुताबिक बिपुल पाठक को अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक कल्याण) के साथ यूटीसीएस और एससी/एसटी/ओबीसी के अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। संदीप कुमार को प्रधान सचिव (विजिलेंस) के साथ एआर, सेवाएं और डीएसएसएसबी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। संतोष डी वैद्य को प्रधान सचिव (गृह) के साथ वित्त/योजना, उद्योग और डीएसआईआईडीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं डॉ. दिलराज कौर को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है।
इसके अलावा निखिल कुमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव पद से हटाकर आयुक्त (व्यापार एवं कर) बनाया गया है। नीरज सेमवाल को राजस्व-सह-डिविजनल कमिश्नर के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पद्मा जायसवाल को विशेष सचिव (एआर) नियुक्त किया गया है। (IAS Officers Transfer List Today) वहीं पी. के. पोल को जीएडी सचिव के साथ श्रम आयुक्त और सहकारिता सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नीचे देखें पूरी सूची
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal