असम में भाजपा तीनों रास सीटों पर लड़ेगी चुनावः डॉ. हिमंत

गुवाहाटी, 19 फरवरी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात मीडिया से बात करते हुए कहा कि असम में आने वाले दिनों में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार खड़े करेगी। इन तीनों राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार लगभग तय हो गए हैं।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी और तीनों राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार लगभग तय हो गए हैं। हमें उन सभी पर जीत की उम्मीद है।
राज्य में सत्ताधारी गठबंधन का नेतृत्व करने वाली भाजपा की अभी असम विधानसभा में मजबूत स्थिति है, जिससे उसे संसद के ऊपरी सदन के लिए चुनाव प्रक्रिया में संख्या का फायदा मिलता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal