Thursday , February 19 2026

इस बार इफ्तारी में सर्व करें कुछ खास, रोज़ा रखने वालों का दिल जीत लेंगी ये डिशेज

इस बार इफ्तारी में सर्व करें कुछ खास, रोज़ा रखने वालों का दिल जीत लेंगी ये डिशेज

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत पाक माना जाता है। ये महीना नेकी और इबादत के ल‍िए जाना जाता है। इस दौरान लोग रोज़ा रखते हैं। साथ ही पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। ऐसा कहा जाता है क‍ि रोज़ा रखने से आपके स‍िर पर अल्‍लाह का हाथ रहता है। आज से रोजा की शुरुआत हो गयी है। रोज़ा रखने के ल‍िए रोजेदार द‍िनभर भूखे प्‍यासे रहते हैं। शाम को इफ्तारी के समय रोज़ा खोलते हैं। ऐसे हम आपको कुछ यून‍िक रेस‍िपीज बता रहे हैं, जो इफ्तारी के ल‍िए ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

खजूर म‍िल्‍क शेक

रोज़ा के समय खजूर का खास महत्‍व होता है। अगर आप रोज़ा खोलने के बाद कुछ हेल्‍दी ड्र‍िंक बनाना चाहती हैं तो खजूर मिल्क शेक बना सकती हैं। इसमें नैचुरल शुगर और पोटैशियम पाया जाता है। ऐसे में ये एक एनर्जेट‍िक ड्र‍िंक बन जाता है। इसे पीने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।

पायसम

इफ्तार के समय आप पायसम भी बना सकती हैं। ये एक स्‍वीट ड‍िश है और हर क‍िसी को पसंद भी आती है। खास बात तो ये है क‍ि इसे बनाने में भी आपको ज्‍यादा समय नहीं लगेगा। ये भी एक तरह की खीर ही है, बस इसका स्‍वाद थोड़ा अलग होता है।

फ्रूट चाट

हल्की और हेल्दी डिश बनाना चाहती हैं क‍ि तो फ्रूट चाट आपके ल‍िए सही रहेगा। इसे बनाने के ल‍िए आप सेब, केला, पपीता, अनार जैसे फलों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। उसमें थोड़ा सा चाट मसाला और नींबू मिला सकती हैं। इससे इसका टेस्‍ट भी अच्‍छा लगता है।

दही बड़े या दही भल्ले

रोज़ा के समय इफ्तारी के ल‍िए दही बड़े या दही भल्‍ले जरूर बनाए जाते हैं। अगर आप भी कुछ चटपटा बनाना चाहती हैं तो ये दही बड़े बना सकती हैं। इसके बाद ऊपर से मीठी और हरी चटनी से गार्निश जरूर करें। ये डिश इफ्तारी में बहुत पसंद की जाती है।

चिकन या वेज पकोड़े

इफ्तार में गरमा गरम पकौड़े मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। आप प्याज, आलू या चिकन पकौड़ा भी इफ्तारी के ल‍िए बना सकती हैं। इसे चाय के साथ सर्व करें, सभी को खूब पसंद आएगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट