श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रहे कई काम 6-9 महीने में पूरा होने की उम्मीद

अयोध्या,20 फरवरी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, भक्तों को मंदिर के रीति-रिवाजों का थ्री-डी अनुभव देने के लिए एक बड़ी गैलरी बनाई जा रही है, जिसमें पूजा, आरती और 14 मंदिरों के दर्शन शामिल हैं। यह सेटअप उन भक्तों को भी मंदिर में जाने का वर्चुअल अनुभव प्रदान करेगा, जो मंदिर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक कंपनी की तलाश की जा रही है जो पूरे मंदिर प्रगाण का वीडियो बनाकर लोगों को 3डी सेटअप में दिखा सके। इसके शुरू हो जाने से भीड़ ज्यादा होने पर श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होती और वह भीड़ होने पर अलग से बनाए गए कमरे में बैठकर भी आराम से दर्शन पूजन कर सकते हैं।
नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर के निर्माण में अभी कुछ चीजें बची हैं। इन्हें भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर में दो गैलरी बनाने की योजना है। पहली गैलरी में 500 वर्ष के इतिहास का पूरा विवरण होगा। जहां लोग देखकर ज्ञान ले सकते हैं। इसके साथ ही दूसरी गैलरी में खुदाई का जो सामान रखा जाएगा, जिससे लोगों को विश्वास हो सके कि मंदिर यही था और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा सके। जो भी लोग मंदिर में दर्शन करने आएंगे, वे सभी यहां आकर जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।
एक पुष्पक की भी गैलरी बनाने की योजना है। इसमें 7डी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देखने को मिलेगा, जिसमें जहां-जहां भगवान के चरण पड़े थे, उसको देख सकते हैं। यह काम 6-9 महीने में काम पूरा होगा। श्रद्धालुओं को सामान रखने की सुविधा मिलेगी। मंदिर प्रमाण में ही श्रद्धालुओं के लिए कई बदलाव कर रहा है, जिससे गर्मी में उन्हें परेशानी न हो।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal