Monday , March 16 2026

राहुल ने सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर जताया शोक

राहुल ने सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 06 मार्च। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायु सेवा के सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा, “भारतीय वायुसेना के वीर जवान स्क्वाड्रन लीडर अनुज एवं फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर का विमान दुर्घटना में शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। भारत के इन वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”

गौरतलब है कि वायु सेना का सुखोई 30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में दोनों वीर पायलटों की मौत हो गयी। वायु सेना ने शुक्रवार को इन दोनों पायलटों के निधन की पुष्टि की।

सियासी मियार की रीपोर्ट