पश्चिम एशिया से 14,992 यात्री भारत लौटे

नई दिल्ली, 07 मार्च । अमेरिका और इजरायल द्वारा गत 28 फरवरी को ईरान पर किये गये हमले के बाद पश्चिम एशिया में फंसे 14,992 यात्री अब तक भारत लौट आये हैं।
ये यात्री विभिन्न भारतीय तथा विदेशी विमान सेवा कंपनियों की उड़ानों में भारत आये हैं। इनमें 7,205 अकेले 05 मार्च को देश लौटे हैं जब एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयर इंडिया और अकासा ने भी पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों से नियमित उड़ानें शुरू कीं। सभी विमान सेवा कंपनियां विशेष राहत उड़ानों का भी परिचालन कर रही हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 06 मार्च को पश्चिम एशिया से 51 उड़ानों का परिचालन किया गया। मंत्रालय के सोशल मीडिया पोस्ट में 278 उड़ानों के रद्द रहने की जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से यात्रियों की 1,881 शिकायतों का समाधान मंत्रालय स्थित यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष द्वारा किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्रालय स्थिति पर नजदीकी नजर रखे हुए है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal