महिला शक्ति के सशक्तिकरण के बिना एक प्रगतिशील समाज की कल्पना असंभव: गहलोत

जयपुर, 08 मार्च राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महिला शक्ति के सशक्तिकरण के बिना एक प्रगतिशील समाज की कल्पना असंभव है।
श्री गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने बयान में यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने का रहा है। यह गर्व का विषय है कि जहां अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में महिलाओं को मतदान के अधिकार के लिए 100 साल से अधिक का लंबा संघर्ष करना पड़ा। वहीं हमारे देश में कांग्रेस ने संविधान लागू होने के पहले ही दिन से महिलाओं को पुरुषों के समान वोट देने का अधिकार सुनिश्चित किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए हमारी कांग्रेस सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना, उड़ान योजना, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, बड़ी संख्या में महिला महाविद्यालय खोलने जैसे अनेक फैसलों के जरिए महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाने और समाज में समान अवसर दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal