सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ रिलीज

मुंबई, 18 मार्च। अभिेनत्री सपना चौहान और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ रिलीज हो गया है।
भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने को गोल्डी यादव ने गाया है। गाने के वीडियो में सपना चौहान अपनी अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सतीश बाबा ने लिखा है, जबकि अभिषेक तिवारी ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal