Thursday , March 19 2026

‘पेड्डी’ के सेट पर पहुंचे टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन तिलक वर्मा

‘पेड्डी’ के सेट पर पहुंचे टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन तिलक वर्मा

मुंबई, 19 मार्च । टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन तिलक वर्मा ने ‘पेड्डी’ के सेट पर पहुंचकर सभी लोगों को चौंका दिया। राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। जब से इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ है, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसी बढ़ते उत्साह के बीच, टी 20 वर्ल्ड कप चैंपियन तिलक वर्मा ने ‘पेड्डी’ के सेट पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया।
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तिलक वर्मा के इस खास दौरे की झलक दिखाई गई है। सेट पर मौजूद हर किसी ने तिलक का बड़े ही जोश और तालियों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर राम चरण ने तिलक वर्मा को अपना साइन किया हुआ एक क्रिकेट बैट भी गिफ्ट किया। पूरी टीम की तरफ से राम चरण ने तिलक के आने पर खुशी जाहिर की और उन्हें शुक्रिया कहा, वहीं तिलक ने भी सेट पर बिताए पलों को यादगार बताया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, टी 20 वर्ल्ड कप चैंपियन @तिलकवार्मा पहुंचे #पेड्डी के सेट पर!
उन्होंने फिल्म के स्पोर्ट्स सीक्वेंस की एक झलक देखी और वह इससे पूरी तरह प्रभावित नजर आए।पेड्डी दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी।
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू (वृध्दि सिनेमा) और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट