फरीदाबाद के परिवार पर हमला, कार में तोड़फोड़ के आरोप में नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा गया

नई दिल्ली, 24 मार्च । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के संगम विहार में फरीदाबाद के एक परिवार पर हमला और उनकी कार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि सोमवार को रामपाल और उनके परिवार के सदस्य एक कार से कलकाजी जा रहे थे, लेकिन सड़क की मरम्मत के कारण वे संगम विहार के जी-ब्लॉक की ओर मुड़ गए।
परिवार की किसी बात को लेकर एक मोटरसाइकिल सवार से कहासुनी हो गई और इस दौरान बाइक सवार और उसके पांच से छह साथियों ने कथित रूप से कार सवारों पर हमला कर दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया।
घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उसमें एक समूह को एक व्यक्ति को कार से बाहर खींचकर उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है, जबकि महिला सवार कार के अंदर बैठी रहती हैं।
वीडियो में हमलावरों को लाठियों और छड़ से कार पर वार करते हुए भी देखा जा सकता है, जबकि कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं। एक युवक बोनट पर चढ़ जाता है और अपने पैर से विंडशील्ड तोड़ने की कोशिश करता है।
पुलिस ने कहा कि इस घटना में रामपाल समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने कहा कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
संगम विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है
पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की आगे की चल रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal