झारखंड के चतरा में सड़क किनारे खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 21 श्रद्धालु घायल

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को सड़क किनारे खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से बिहार के 21 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास हुई, जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
इस दुर्घटना में 10 महिलाओं और चार किशोरों सहित कुल 21 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए हंटरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
हंटरगंज थाने के प्रभारी अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया, ‘उनमें से चार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बिहार के गया जिले के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भेज दिया गया।’
श्रद्धालु चतरा जिले में स्थित मां कौलेश्वरी पहाड़ी की ओर जा रहे थे और गया के शेरघाटी से आ रहे थे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal