Friday , March 27 2026

अमेरिकी जमीनी अभियान की स्थिति में 10 लाख से अधिक ईरानी नागरिक को किया लामबंद

अमेरिकी जमीनी अभियान की स्थिति में 10 लाख से अधिक ईरानी नागरिक को किया लामबंद

तेहरान, 27 मार्च। अमेरिकी सेनाओं के साथ संभावित जमीनी टकराव की स्थिति में ईरान ने 10 लाख से अधिक नागरिकों को लामबंद किया है। यह जानकारी मेहर समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से शुक्रवार को दी। वॉल स्ट्रीट जर्नल के संवाददाता एलेक्स वार्ड ने बुधवार को कई अमेरिकी सांसदों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान ने अमेरिकी सेना द्वारा जमीनी अभियान के खिलाफ कथित रूप से पहले से ही योजना बना ली है और यह जल्द ही शुरू हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे भारी नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।अमेरिका और इज़राइल ने शुरुआत में दावा किया कि उनका “प्री-एम्प्टिव” (पूर्व-रक्षात्मक) हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उत्पन्न कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए आवश्यक था लेकिन जल्द ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सैन्य अभियान के पहले ही दिन मारे गए जिसके बाद इस्लामी गणराज्य ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने श्री खामेनेई की हत्या को अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन करार दिया। रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-इजरायल के इस अभियान की निंदा की और तत्काल तनाव कम करने और शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया।

सियासी मियार की रीपोर्ट