मामला लीगल है सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, दर्शकों को इसे अवश्य देखना चाहिये : रविकिशन

पटना, 08 अप्रैल । भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और सांसद रविकिशन ने कहा कि शो मामला लीगल है सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और दर्शकों को इसे अवश्य देखना चाहिये।
रविकिशन ने आज यहां नेटफ्लिक्स के शो मामला लीगल है सीज़न 2 के प्रमोशन के दौरान कहा कि दर्शकों को मामला लीगल है जरूर देखना चााहिए। उन्होंने कहा कि यह शो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ये घटनाएं वास्तव में हुई हैं। इसलिए यह शो पूरी दुनिया के दर्शकों के जीवन से जुड़ा हुआ है। यह शो दर्शकों के हृदय को छू लेगा और आपको ऐसा महसूस होगा कि ये किरदार आपके परिवार के ही सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा शो है जिसे लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
इस अवसर पर सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि, वे मामला लीगल है सीज़न 2 की सफलता की खुशी सभी के बीच बाँटने यहाँ आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि बिहार के दर्शक भी इस शो का उतना ही प्यार करें, जितना प्यार इसे देश के अन्य हिस्सों में मिला है। ‘मामला लीगल है’ में गंभीर मुद्दों को बड़े सहज अंदाज में उठाया गया है, जो आपके दिलों को छू लेता है। उन्होंने कहा, “भारत में यह शो नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों ने मेरे किरदार को जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूँ।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal