फ्लॉप फिल्म के बाद अक्षय कुमार ने लौटाए पैसे, एकता कपूर ने बताया सच
मुंबई,अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 6 अप्रैल को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ प्रोड्यूसर एकता कपूर भी मौजूद रहीं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एकता कपूर ने अक्षय कुमार से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर कर सभी को हैरान कर दिया।
एकता कपूर ने बताया कि अपने 31 साल के करियर में उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा, जब किसी अभिनेता ने फिल्म के फ्लॉप होने पर अपनी फीस वापस की हो। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार खुद उनके पास चेक लेकर आए और कहा कि फिल्म में हुए नुकसान की भरपाई के लिए वह पैसे लौटा रहे हैं। इस पर एकता ने उन्हें मना करते हुए कहा था कि वह उनके साथ एक और फिल्म करें, जिससे वह भविष्य में बेहतर कमाई कर सकें।
एकता कपूर जिस फिल्म की बात कर रही थीं, वह ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ (2013) थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। अब दोनों ‘भूत बंगला’ के जरिए एक बार फिर साथ आए हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 16 अप्रैल को इसके पेड प्रिव्यू शो आयोजित किए जाएंगे। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, असरानी और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal