Wednesday , August 5 2026

बादशाह ओ2 एरिना की रोमांचक याद से नहीं आए बाहर

बादशाह ओ2 एरिना की रोमांचक याद से नहीं आए बाहर

मुंबई, दक्षिण-पूर्वी लंदन के ग्रीनविच स्थित ओ2 एरिना में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद से बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह उस रोमांचक अनुभव से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सिंगर/ रैपर बादशाह, ओ2 एरिना में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय सिंगर बनकर इतिहास रच चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस अविस्मरणीय शो से जुड़ी दूसरी मिनी डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने और अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले फैंस के रिएक्शन्स को कैद किया है, जो इस पल की गंभीरता और खुशी को बयां करते हैं। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वह ओ2 एरिना के मंच पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। सिंगर का कहना है कि यह भगवान का ही आशीर्वाद है कि उन्हें इस भव्य मंच पर गाने का मौका मिला। दूसरी वीडियो में फैंस के भावुक और उत्साहित रिएक्शन्स को साझा किया गया है, जो सिंगर की परफॉर्मेंस देखने के बाद पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हैं। कई फैंस उन्हें अपना आइडल और सोलफुल सिंगर बताकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं।
इस डॉक्यूमेंट्री का एक बेहद मार्मिक पल वह है, जब एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी का लिखा हुआ एक लेटर पढ़ता है। उनकी पत्नी बादशाह की बहुत बड़ी फैन हैं, लेकिन किसी कारणवश वह इवेंट में शामिल नहीं हो पाई थीं। लेटर पढ़कर बादशाह भावुक हो जाते हैं, जो उनके फैंस के साथ उनके गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। वीडियो को देखकर यह स्पष्ट है कि बादशाह ओ2 एरिना में परफॉर्म करने के बाद भी खुद को उस पल से अलग नहीं कर पा रहे हैं और हर छोटे पल को दिल से जी रहे हैं। इससे पहले, सिंगर ने ओ2 एरिना मिनी डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने शो के बैकस्टेज की तैयारियों और मंच के पीछे के माहौल को दिखाया था। बादशाह ने बताया था कि वह 10 साल पहले ओ2 एरिना में आए थे और उन्होंने सबसे पहले कनाडाई रैपर, गायक और अभिनेता ड्रेक को देखा था। उस वक्त उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें भी इस मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और जुनून ने इसे संभव कर दिखाया।
जहां एक तरफ सिंगर ओ2 एरिना की यादों में डूबे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका टटीरी गाने को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हो चुका है। सिंगर ने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगते हुए एक नेक पहल की है, जिसके तहत उन्होंने कुछ बच्चियों की शिक्षा का बेड़ा उठाया है। बता दें कि बादशाह ने हाल ही में 22 मार्च को ओ2 एरिना में परफॉर्म किया था। अपनी इस ऐतिहासिक परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर अपने माता-पिता के साथ लंदन पहुंचे थे, और उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। सिंगर की मां पहली बार लंदन पहुंची थीं, और उन्होंने ओ2 एरिना को एक बड़ा सा मैदान बताया था। यह पल भी सिंगर के लिए बेहद सुकून और खुशी देने वाला था, क्योंकि उन्हें अपने माता-पिता के सामने अपने सपने को साकार करने का अवसर मिला।

सियासी मियार की रीपोर्ट