तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त

चेन्नई, 06 मई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद लिया गया।
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद लिया गया।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि टीवीके अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा था। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता, खासकर युवाओं ने एक स्पष्ट और मजबूत जनादेश दिया है, जो एक धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में है। कांग्रेस ने इस जनादेश का सम्मान करते हुए टीवीके को ‘पूर्ण समर्थन’ देने का निर्णय लिया है।
हालांकि, पार्टी ने यह भी साफ किया है कि यह समर्थन एक शर्त के साथ होगा। कांग्रेस ने कहा कि इस गठबंधन में ऐसी किसी भी ‘सांप्रदायिक ताकत’ को शामिल नहीं किया जाना चाहिए, जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखती हो।
प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया कि टीवीके और कांग्रेस का यह गठबंधन केवल सरकार गठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में भी साथ मिलकर काम करेगा। दोनों पार्टियां पेरुंथलाइवर कामराज, पेरियार और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगी।
इस बीच, कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राजेश कुमार को तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब सिद्धांतों से समझौता आम हो गया है, राजेश कुमार की निष्ठा और ईमानदारी एक मिसाल है।
जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि इस गठबंधन को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, राहुल गांधी और विजय ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया है कि वे जनता के इस ऐतिहासिक जनादेश का सम्मान करेंगे और राज्य के लोगों, खासकर युवाओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal