Saturday , September 19 2026

एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम ‘मियू’

एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम ‘मियू’

मुंबई, 18 मई । फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी का नाम “मियू” रखा है।
इस पावर कपल ने इस खास घोषणा को एक खूबसूरत पेस्टल विजुअल के साथ साझा किया है, जिसमें बच्ची का नन्हा हाथ नजर आ रहा है और तस्वीर पर लिखा है, “एक नन्ही सी जान, जिसने हमारे दिलों में सबसे बड़ी जगह बना ली है।”
पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने यह भी लिखा है कि अब उनकी प्यार की निशानी को एक नाम मिल गया है। नाम का खास मतलब भी उन्होंने बताया है कि मियू का अर्थ है खूबसूरती, कोमलता और प्यार का प्रतीक।
बेटी के नाम के खुलासे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। फिलहाल एटली और प्रिया एटली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसकी सादगी और भावुक अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट