कान्स के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय: बेटी आराध्या के साथ ब्लैक ट्विनिंग लुक में बिखेरा जलवा
मुंबई, बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गुरुवार देर रात अभिनेत्री को उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मां-बेटी की यह स्टाइलिश जोड़ी कान्स के लिए रवाना हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एयरपोर्ट पर दोनों के ‘ऑल-ब्लैक’ ट्विनिंग लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और उनकी कान्स में शामिल होने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
ऐश्वर्या राय ने एयरपोर्ट पर बेहद क्लासी अंदाज दिखाया। उन्होंने फ्लोरल सीक्वेंस एम्ब्रॉयडरी वाला स्ट्रक्चर्ड ब्लैक ब्लेजर, स्ट्रेट-फिट पैंट और ब्लैक हील बूट्स के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं, आराध्या बच्चन ने ब्लैक शर्ट और पैंट के साथ स्टाइलिश ट्विनिंग की। ऐश्वर्या इस साल भी लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर प्रतिष्ठित रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। मां-बेटी की इस शानदार बॉन्डिंग और ग्लैमरस लुक को देखकर फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
ऐश्वर्या के इस साल कान्स में शामिल न होने की चर्चाएं तब शुरू हुईं जब वे लॉरियल के हालिया प्रमोशनल कैंपेन में नहीं दिखीं थीं। हालांकि, एयरपोर्ट पर उनकी एंट्री ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। ऐश्वर्या का कान्स से पुराना नाता रहा है; उन्होंने पहली बार 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के साथ इस फेस्टिवल में डेब्यू किया था। तब से लेकर आज तक, कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का हर लुक फैशन जगत में एक नई चर्चा का विषय बनता आया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal