Wednesday , May 27 2026

फिल्म ‘कॉकटेल’ की कास्टिंग पर दीपिका पादुकोण को लेकर की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए निर्देशक इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

फिल्म ‘कॉकटेल’ की कास्टिंग पर दीपिका पादुकोण को लेकर की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए निर्देशक इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

हैदराबाद, फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने फिल्म ‘कॉकटेल’ की कास्टिंग के दौरान दीपिका पादुकोण की इमेज को लेकर की गई अपनी एक टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बीच इम्तियाज ने कहा कि उनकी बातें महज हंसी-मजाक का हिस्सा थीं और उनका मकसद किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे दीपिका का बेहद सम्मान करते हैं।

इम्तियाज अली ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए कहा कि उन्हें किसी ने बताया था कि उनके शब्दों को गलत समझा जा सकता है और इससे दीपिका आहत हो सकती हैं। उन्होंने लिखा, “मेरी प्यारी दीपिका, तुम मेरी दोस्त हो और तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारी कितनी कद्र करता हूँ। मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था, इसलिए यह सार्वजनिक सफाई दे रहा हूँ।” निर्देशक ने दीपिका के प्रति अपना गहरा लगाव और सराहना व्यक्त की है।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब इम्तियाज ने बताया था कि उन्होंने दीपिका को पहले मीरा के किरदार के लिए ऑडिशन देने को कहा था, जो बाद में डायना पेंटी ने निभाया। बाद में, दीपिका ने उनसे वेरोनिका के किरदार के लिए बात की, जो उनकी उस समय की ‘अच्छी लड़की’ वाली पब्लिक इमेज से बिल्कुल अलग था। इम्तियाज ने कहा कि वे दीपिका के बेबाक व्यक्तित्व को करीब से जानते थे, इसलिए उन्होंने उन्हें इस चैलेंजिंग भूमिका के लिए चुना।

सियासी मियार की रीपोर्ट