ज़ी सिनेमा पर इस हफ्ते तीन बड़े वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, दर्शकों को मिलेगा एक्शन, रोमांच और मनोरंजन का तिहरा डोज

ज़ी सिनेमा पर इस हफ्ते तीन बड़े वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, दर्शकों को मिलेगा एक्शन, रोमांच और मनोरंजन का तिहरा डोज

मुंबई, । दर्शकों के लिए मनोरंजन का तड़का और बढ़ाते हुए ज़ी सिनेमा इस सप्ताह तीन बड़ी फिल्मों का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। एक्शन, सुपरनैचुरल ड्रामा और मास एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’, ‘ओडेला 2’ और ‘मास जथारा’ का प्रीमियर क्रमशः 8, 10 और 12 जून को किया जाएगा। प्रीमियर श्रृंखला की शुरुआत 8 जून को ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’ से होगी, जिसमें मां-बेटे के रिश्ते, भावनात्मक संघर्ष और दमदार एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म में विजयशांति, नंदामुरी कल्याण राम और सोहेल खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इसके बाद 10 जून को ‘ओडेला 2’ दर्शकों को रहस्य और सुपरनैचुरल घटनाओं से भरी दुनिया में ले जाएगी। फिल्म में तमन्ना भाटिया साध्वी भैरवी के किरदार में नजर आएंगी, जो एक खतरनाक बुरी आत्मा से मुकाबला करती है। पौराणिक और आध्यात्मिक तत्वों से सजी यह फिल्म रोमांच पसंद दर्शकों के लिए खास होगी।
वहीं 12 जून को ‘मास जथारा’ के साथ सप्ताह का समापन होगा। फिल्म में रवि तेजा एक रेलवे पुलिस अधिकारी के रूप में ड्रग कार्टेल के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। श्रीलीला की मौजूदगी और जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस फिल्म को और आकर्षक बनाते हैं।
ज़ी सिनेमा ने बताया कि आने वाले समय में ‘मावीरन’, ‘भैरवम’, ‘शीलावती (द घाटी क्वीन)’ और ‘जटाधारा’ जैसी कई बड़ी फिल्मों का भी प्रीमियर किया जाएगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट