प्राइम वीडियो ने रिलीज किया ‘राख’ का दूसरा ट्रेलर, 12 जून को होगी स्ट्रीम

मुंबई, 10 जून वेबसीरीज राख के निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है। सस्पेंस, अपराध और गहरी मानवीय भावनाओं से जुड़ी यह काल्पनिक सीरीज 12 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होगी।एंडेमोल शाइन इंडिया के बैनर तले निर्मित इस सीरीज का निर्देशन और कार्यकारी निर्माण प्रोसित रॉय ने किया है। इसे अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने रचा, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि संवाद लेखन आयुष त्रिवेदी ने किया है।
सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
दूसरे ट्रेलर में बाबू और रज्जो नामक दो अपराधियों की भयावह दुनिया दिखाई गई है, जबकि एसआई जयप्रकाश उनकी तलाश में जुटे हैं। ट्रेलर अपराध, न्याय, मनोवैज्ञानिक संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं के जटिल पहलुओं को उजागर करता है। तेज रफ्तार घटनाक्रम और गहरे भावनात्मक दृश्यों के जरिए यह दर्शकों को एक रोमांचक सफर का संकेत देता है।
सीरीज के क्रिएटर्स अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत का कहना है कि ‘राख’ केवल अपराध और जांच की कहानी नहीं है, बल्कि यह उन भावनात्मक प्रभावों को भी सामने लाती है जो किसी अपराध के बाद लोगों के जीवन पर पड़ते हैं। उनके अनुसार, सीरीज दुख, अपराधबोध, प्रेम, गुस्से और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को भी गहराई से दर्शाती है।
1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह काल्पनिक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 12 जून को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी भाषा में प्रीमियर के लिए उपलब्ध होगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal