Friday , August 28 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें1

नई दिल्ली, । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंताविश्व सरमा से मुलाकात की। इस मुलाकात ने उनके भाजपा में जाने की अटकलों को और बल दिया है। हालांकि, सुष्मिता देव की ओर से अभी तक भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पूर्वोत्तर की राजनीति में सुष्मिता देव का प्रभाव महत्वपूर्ण माना जाता है और यदि वह भाजपा में शामिल होती हैं तो इसका असर क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है। फिलहाल टीएमसी और भाजपा, दोनों दलों की ओर से इस विषय पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट