ज़ी एक्शन पर होगा ‘चक्र’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, । ज़ी एक्शन पर आज शाम 7:30 बजे फिल्म ‘चक्र’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर प्रसारित किया जाएगा।फिल्म की कहानी अरविंद और दिशा नामक एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे होते हैं। उनकी खुशहाल जिंदगी तब अचानक बदल जाती है, जब दिशा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाती है। उसके गायब होने के पीछे न कोई संदेश मिलता है और न ही कोई स्पष्ट सुराग।
अपनी पत्नी की तलाश में निकला अरविंद जल्द ही ऐसे रहस्यों के जाल में फंस जाता है, जहां हर नया सुराग मामले को सुलझाने के बजाय और अधिक उलझा देता है। इसके बाद कहानी रोमांच, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर मोड़ लेती है।
रमेश कदुमुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लक्ष चदलावड़ा और दिगंगना सूर्यवंशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नोएल सीन, रवि प्रकाश, किरीती दामराजू, रवि वर्मा और चित्रम श्रीनू ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
रोमांचक घटनाक्रम, अप्रत्याशित मोड़ों और रहस्य से भरपूर कहानी के साथ ‘चक्र’ दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती है।
‘चक्र’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आज, 18 जून को शाम 7:30 बजे, केवल ज़ी एक्शन पर देखा जा सकता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal