माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘खेला खेला ना ये ननदो’ रिलीज

मुंबई,। भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘खेला खेला ना ये ननदो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुए इस लोकगीत को गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। ननद-भाभी के रिश्ते और उनकी नोकझोंक पर आधारित इस गीत को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके बोल शिव हरि फौजी ने लिखे हैं, जबकि संगीत गौरव विशाल और रौशन प्रताप ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक एवं निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी भोजपुरी दर्शकों के लिए स्वच्छ, पारिवारिक और उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘खेला खेला ना ये ननदो’ भोजपुरी लोक संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों की मिठास को दर्शाने वाला गीत है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि गाने की कहानी सुनते ही उन्हें विश्वास हो गया था कि यह दर्शकों को पसंद आएगा। उन्होंने इसके लिए निर्माता रत्नाकर कुमार और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। गायिका गोल्डी यादव ने कहा कि इस गीत के बोल और लोक संगीत की मिठास ने उन्हें विशेष रूप से आकर्षित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गीत श्रोताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal