Wednesday , July 1 2026

WhatsApp Username बनाते वक्त भूलकर भी ना करें ये 6 गलतियां, वरना पछताएंगे आप

WhatsApp Username बनाते वक्त भूलकर भी ना करें ये 6 गलतियां, वरना पछताएंगे आप

WhatsApp में जल्द मोबाइल नंबर की जगह Username के जरिए भी चैटिंग की जा सकेगी। इस फीचर का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाना है, जिससे हर नए व्यक्ति के साथ फोन नंबर शेयर करने की जरूरत ना पड़े। हालांकि, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यूजर्स ने Username चुनते समय सावधानी नहीं बरती या केवल Username देखकर किसी पर भरोसा कर लिया, तो यह फीचर स्कैमर्स के लिए भी नया हथियार बन सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि WhatsApp Username बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन-सी गलतियां आपको ऑनलाइन स्कैम का शिकार बना सकती हैं।

Username में पर्सनल जानकारी डालने से बचें

सबसे जरूरी सलाह यही है कि अपने Username में कभी भी मोबाइल नंबर, बर्थडे या अन्य निजी जानकारी शामिल ना करें। उदाहरण के लिए, अगर आपका Username rahul9876543210 या amit1998 जैसा है, तो कोई भी व्यक्ति आसानी से आपके बारे में एक्सट्रा जानकारी जुटाने की कोशिश कर सकता है। साइबर अपराधी ऐसी छोटी-छोटी जानकारियों को जोड़कर आपकी डिजिटल प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं। इसलिए हमेशा ऐसा Username चुनें, जिसमें आपकी पर्सनल जानकारी छिपी रहे।

असली नाम रखना जरूरी नहीं

WhatsApp का नया फीचर ही इसलिए लाया गया है ताकि आपकी पहचान मोबाइल नंबर पर डिपेंड ना रहे। ऐसे में हर किसी के लिए पूरा असली नाम इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। अगर आप कंटेंट क्रिएटर, पत्रकार, बिजनेस प्रोफेशनल या सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो ऐसा यूनीक Username चुन सकते हैं जो आपको पहचानने में आसान हो, लेकिन आपकी पर्सनल जानकारी शेयर ना करे। इससे आपकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी और लोग आपको आसानी से खोज भी सकेंगे।

सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसा Username रखने से पहले सोचें

कई लोग Instagram, Facebook, X और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ही Username इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे आपकी पहचान एक जैसी बनी रहती है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं। कोई भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपके प्रोफाइल को जोड़कर आपकी ऑनलाइन ऐक्टिविटी के बारे में काफी जानकारी हासिल कर सकता है। अगर आपकी प्राइवेसी प्राथमिकता है, तो WhatsApp के लिए थोड़ा अलग Username चुनना बेहतर हो सकता है।

मिलते-जुलते Username देखकर धोखा न खाएं

WhatsApp Username फीचर के साथ सबसे बड़ा खतरा इम्पर्सोनेशन (नकली पहचान) का माना जा रहा है। स्कैमर्स किसी लोकप्रिय कंपनी या संस्था के नाम से मिलता-जुलता Username बना सकते हैं। उदाहरण के लिए amazon_support, amaz0n_support या bank_help जैसे Username पहली नजर में असली लग सकते हैं। कई साइबर एक्सपर्ट्स ने भी चेतावनी दी है कि ऐसे फेक Username के जरिए लोगों को आसानी से भ्रमित किया जा सकता है, इसलिए केवल Username देखकर किसी अकाउंट को असली मान लेना बड़ी गलती साबित हो सकती है। ऐसे यूजरनेम चुनना भी गलत फैसला होगा।

Username पब्लिक करने से बचें

WhatsApp ने साफ किया है कि वह कोई पब्लिक Username डायरेक्टरी नहीं बनाएगा और किसी व्यक्ति से कॉन्टैक्ट करने के लिए उसका सही Username पता होना जरूरी होगा। फिर भी अगर आप अपना Username सोशल मीडिया बायो, पोस्ट या कमेंट सेक्शन में पब्लिक कर देते हैं, तो स्पैम और अनचाहे मेसेज मिलने की संभावना बढ़ सकती है। Username केवल जरूरत पड़ने पर ही शेयर करें।

OTP और Username Key कभी शेयर ना करें

WhatsApp भविष्य में Username से जुड़ी अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Username Key का विकल्प दिया गया सकता है। अगर कोई खुद को WhatsApp सपोर्ट या किसी कंपनी का अधिकारी बताकर OTP, वेरिफिकेशन कोड या Username Key मांगता है, तो उसे कभी शेयर ना करें। जिसके पास यह Key होगी, वह आपको मेसेज कर पाएगा और आपसे जुड़ सकेगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट