दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस की ट्रेलर से टक्कर, आठ लोगों की मौत

दौसा, 01 जुलाई । राजस्थान में दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक यात्री बस के ट्रेलर से टकराने के बाद आग लग जाने से आठ यात्रियों को मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार ऋषिकेश से इंदौर जा रही निजी यात्री बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही दौसा जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार पीड़ादायक है। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal