पंजाब सूबे को दूसरे देशों से अधिक पड़ोसी राज्यों से अधिक खतरा : मुख्यमंत्री मरियम

लाहौर, । पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा कि उनके सूबे को पड़ोसी देशों से अधिक पड़ोसी सूबों से खतरा है।
पाकिस्तान में विशेषकर पंजाब से सटे खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सूबों में गत वर्षों के दौरान आतंकी गतिविधियों में काफी बढ़ी हैं। पंजाब सूबे की सीमा भारत से भी लगती है।
मरियम ने शनिवार को लाहौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पंजाब में आतंकवाद राज्य की सीमाओं से दाखिल होता है। दुख की बात यह है कि 13 करोड़ की आबादी वाले पंजाब को जो खतरा है, वह मेरे पड़ोसी देशों से कम और मेरे पड़ोसी राज्यों से अधिक है।’’
पंजाब की मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पड़ोसी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वहां से पंजाब में आतंकवाद आता है। सबकी नजरें पंजाब पर हैं, लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि पंजाब सुरक्षित है। हमें जिस तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है, वे हमारी सभी प्रांतीय सीमाओं से आते हैं।
खैबर पख्तूनख्वा सूबे में सत्तारूढ़ प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता ने पंजाब की मुख्यमंत्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘अपमानजनक’ बताया।
नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एवं पीटीआई के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने कहा, ‘‘खैबर पख्तूनख्वा के बारे में मरियम नवाज की अपमानजनक और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां बेहद शर्मनाक हैं और इनकी बिना किसी शर्त के निंदा की जानी चाहिए।’’
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि मरियम की बातों से उस श्रेष्ठता की भावना को और बल मिलता है, जिसने लंबे समय से पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों में असंतोष की भावना को हवा दी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal