Sunday , September 13 2026

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस माहिरा खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खास तस्वीर

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस माहिरा खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खास तस्वीर

इस्लामाबाद, 13 सितंबर। माहिरा खान ने बेहद खास अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सफेद रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।

बेहद खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई लंबा-चौड़ा पोस्ट नहीं लिखा। उन्होंने सफेद गाउन में अपनी एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ लिखा, ‘हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है।’ उनकी यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। तस्वीर में माहिरा काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने जिस तरह से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की, वह फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सलीम करीम के साथ पहला बच्चा
माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी। दोनों की शादी को करीब तीन साल होने वाले हैं। अब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। माहिरा के लिए यह दूसरी बार मां बनने का अनुभव होगा। माहिरा का पहले पति अली अस्करी से एक 17 साल का बेटा है, जिसका नाम अजलान है। अजलान अपनी मां की शादी में भी उनके साथ नजर आया था। शादी के दौरान उसने माहिरा को स्टेज तक पहुंचाया था।

सियासी मियार की रीपोर्ट