Sunday , September 27 2026

नई चोट के कारण हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज़ से बाहर

नई चोट के कारण हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज़ से बाहर

पुडुचेरी, 26 सितंबर। तेज़ गेंदबाज़ हार्दिक पांड्या नई चोट के कारण पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ‘ए’ सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। हार्दिक को 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे मैचों में खेलना था, लेकिन पैर की हड्डी में नई चोट लगने के कारण वह एक बार फिर टीम से बाहर हो गए हैं। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज़ के लिए उनके समय पर पूरी तरह ठीक होने को लेकर भी संदेह है।

सियासी मियार की रीपोर्ट