चेन्नई के उपनगर में लड़की का ‘यौन उत्पीड़न’, आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई, 26 सितंबर । सोशल मीडिया के माध्यम से 16 वर्षीय लड़की से दोस्ती करने के बाद उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि लड़के ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर लड़की का ‘यौन उत्पीड़न’ किया और शिकायत मिलने के एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
तांबरम पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर लड़की को चेन्नई के उपनगर ओल्ड नल्लूर के पास एक कृषि क्षेत्र में ले गया था और वहां उसका यौन उत्पीड़न किया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal