Monday , September 28 2026

नजरें मिलेंगी..लेकिन हटेंगी नहीं’ – ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक आउट, फुल स्वैग में दिखे एक्टर

नजरें मिलेंगी..लेकिन हटेंगी नहीं’ – ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक आउट, फुल स्वैग में दिखे एक्टर

मुंबई, । संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर लुक शेयर करते हुए लिखा – ‘नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं’।

फर्स्ट लुक में विक्की कौशल फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं। मुंह में सिगरेट दबाए और लाइटर से जलाते हुए उनका इंटेंस लुक बता रहा है कि किरदार अलग शेड में होगा।

इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। आलिया के कैबरे लुक और रणबीर के लुक को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

विक्की के लुक पर सेलेब्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं। आलिया भट्ट और सोनम कपूर ने फायर इमोजी शेयर किए, तो सनी कौशल ने लिखा – अरे भाई..भाई..भाई। फैंस भी कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी की बाढ़ ला रहे हैं।

फिल्म ‘हीरामंडी’ के बाद भंसाली की यह बड़ी फिल्म 21 जनवरी 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट