कच्चे तेल की ऊंची कीमतों,विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट

मुंबई, 29 सितंबर । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 503 अंक फिसलकर 72,260.09 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 151 अंक टूटकर 22,626.50 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी रही।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट मामूली बढ़त में रहा।
अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
सेंसेक्स सोमवार को 1.52 प्रतिशत टूटकर 72,771.72 अंक पर बंद हुआ था। यह 30 मार्च, 2026 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर था। निफ्टी 360.25 अंक या 1.56 प्रतिशत फिसलकर 22,780.25 पर रहा था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal