एहसान नूरानी के बर्थडे पर शंकर महादेवन का इमोशनल पोस्ट, बोले-‘आगे और भी यादें बनानी हैं’

मुंबई, । मशहूर संगीतकार व गायक एहसान नूरानी सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके दोस्त और गायक शंकर महादवेन ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है।
दरअसल, एहसान नूरानी भारतीय संगीत उद्योग की प्रसिद्ध तिकड़ी ‘शंकर-एहसान-लॉय’ के एक बेहद महत्वपूर्ण सदस्य हैं। शंकर महादवेन ने इंस्टाग्राम पर एहसान नूरानी के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों के साथ में बिताए गए पलों की तस्वीरें शामिल हैं। शंकर महादवेन ने लिखा, “एक साथ म्यूजिक बनाने से लेकर जिंदगीभर की यादें बनाने तक का सफर। जन्मदिन मुबारक हो, एहसान! हमारे संगीत, मस्ती, हंसी और इस भाईचारे के नाम जो हर दिन और मजबूत होता जा रहा है। अभी और भी कई यादें बनानी हैं और कई गाने बनाने हैं। लव यू भाई।”
शंकर-एहसान-लॉय भारत की एक बेहद लोकप्रिय संगीतकार तिकड़ी है, जिसमें शंकर महादेवन (गायक), एहसान नूरानी (गिटार वादक) और लॉय मेंडोंसा (कीबोर्ड/पियानो वादक) शामिल हैं। फिल्मों में आने से पहले यह तिकड़ी विज्ञापनों के लिए ‘जिंगल्स’ तैयार करती थी। इन्हें फिल्ममेकर मुकुल आनंद ने फिल्म के लिए संगीत देने का पहला बड़ा मौका दिया था।
मशहूर फिल्म निर्माता मुकुल आनंद ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें फिल्म ‘दस’ के लिए संगीत तैयार करने का मौका दिया, जिसके बाद इस ऐतिहासिक तिकड़ी का जन्म हुआ। इस ग्रुप ने ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’, ‘लक्ष्य’, ‘माय नेम इज खान’, रंग दे बसंती’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘बंदिश बैंडिट्स’ (वेब सीरीज) और ‘सैम बहादुर’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में सदाबहार संगीत दिए हैं। हिंदी के अलावा इस तिकड़ी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी बेहतरीन संगीत दिए हैं।
एहसान नूरानी मुख्य रूप से इस तिकड़ी के प्रसिद्ध गिटारिस्ट और संगीतकार हैं। उन्होंने अपनी गिटार की धुनों से बॉलीवुड के कई गानों को अमर बनाया है। मशहूर संगीतकार-गायक एहसान नूरानी भारत के पहले ऐसे गिटारवादक हैं, जिन्हें प्रसिद्ध गिटार निर्माता कंपनी फेंडर द्वारा मान्यता प्राप्त है और उनके नाम पर सिग्नेचर गिटार श्रृंखला भी रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal