निया शर्मा ने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर डांस करते हुए मारी आंख, फैंस बोले- आपने तो आग लगा दी…

मुंबई, 05 जनवरी । टीवी इंडस्ट्री की हॉट बाला निया शर्मा की अदाओं का कोई तोड़ नहीं है। इंस्टाग्राम पर वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं। कभी ग्लैमरस तस्वीरों से तो कभी अपनी बिंदास डांस स्किल्स से, निया अपने दीवानों को दीवाना बनाना अच्छे से जानती हैं। बुधवार को उन्होंने एक ऐसा ही रील वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सफेद क्रॉप टॉप में ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर अदाएं दिखा रही हैं। निया के इस वीडियो को 10 मिनट में ही 11 हजार से अधिक लाइक्स मिल गए हैं।
निया के इस नए डांस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। कॉमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ आ गई है। एक फैन ने लिखा है कि आपने तो आग ही लगा दी है। अभी बीते हफ्ते ही निया शर्मा का एक और डांस वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। यह वीडियो निया के फैन क्लब ने शेयर किया था। वीडियो में निया पीली साड़ी में ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस करती हुई नजर आई थीं।
दिल्ली की रहने वाली निया शर्मा के टीवी पर कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह पिछली बार ‘नागिन 4’ में नजर आई थीं। हालांकि, यह शो बहुत अधिक पॉप्युलर नहीं रहा। इसके बाद निया ने रियलिटी शोज का रुख किया। वह ‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ की विनर बनीं। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ और फिर ‘बिग बॉस 15’ में भी नजर आईं। ऐसे में दर्शकों को इंतजार है कि निया जल्द ही किसी डेली शोप से एक बार फिर सबका मनोरंजन करेंगी।
इंस्टाग्राम पर निया के 7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। लॉकडाउन के दौरान बीते दो साल में निया की वेकेशन तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा वह रवि दुबे के साथ ‘जमाई 2.0’ में भी ओटीटी पर नजर आईं। निया अपने बेबाक बयानी के कारण तब चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि उनकी नजर में रवि दुबे ‘बेस्ट किसर’ हैं। बाद में रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने भी इस बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था निया उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और जो लोग निया को पर्सनली जानते हैं, उन्हें पता है कि वह कितनी स्पोर्टी हैं।
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal