Friday , September 20 2024

फूलों की वादी भी कहा जाता है गुलमर्ग को…

फूलों की वादी भी कहा जाता है गुलमर्ग को…

गुलमर्ग जिसे फूलों की वादी भी कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले स्थित है। इसे पहले गौरीमर्ग के नाम से जाना जाता था,जो भगवान शिव की पत्नी गौरी के नाम पर था। फिर कश्मीर के अंतिम राजा, युसूफ शाह चक ने इस स्थान की खूबसूरती और शांत वारावरण से आकर्षित इसका नाम गौरीमर्ग से गुलमर्ग रख दिया। गुलमर्ग का सुहावना मौसम, शानदार परिदृश्य, फूलों से खिले बगीचे, देवदार के पेड, खूबसूरत झीले पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। प्रकृति को अपनी गोद में समेटे अपनी हरियाली और सौम्य वातावरण के कारण यह एक प्रसिद्ध पिकनिक और कैम्पिंग स्पॉट बन गया है।

गुलमर्ग के प्रमुख आकर्षक स्थल…

1. निंगली नल्लाह

निंगली नल्लाह गुलमर्ग का प्रमुख आकर्षक स्थल है। अफरात पहाड़ी की पिघलती बर्फ निंगली नल्लाहे में बहती है। आगे यह पहाडों से गुजरते हुए सोपोर में झेलम नदी के संग जुड जाती है। खिलनमर्ग में बने पुल से यात्री इस नल्लाहे को देख सकते हैं, जो गुलमर्ग का एक और पर्यटक स्थल है।

2. ऑटर सर्कल वाक

ऑटर सर्कल वाक भी कश्मीर का पर्यटक स्थल है। इस वाक में, सैलानी कश्मीर की वादियों की सैर के साथ साथ 8500 मीटर ऊंची विश्व की चैथी ऊंची पहाडी नंगा पर्वत को देख सकते हैं।

3. औषधीय गुण से भरपूर वरिनग नल्लाह

वरिनग और फिरोजपुर नल्लाह यहां के कुछ प्रमुख नल्लाहे हैं। कहा जाता है कि वरिनग नल्लाहे के पानी में कुछ औषधीय गुण मौजूद है,जिसके कारण यहां कई सैलानी आते हैं। बायोस्पीयर रिजर्व भी गुलमर्ग का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

4. पिकनिक स्पॉट दृंग तथा लिंमर्ग

दृंग, जिसकी खोज हाल ही में हुई है, गुलमर्ग का सबसे बढिया पिकनिक स्पॉट है। सैलानी यहां कि खूबसूरती के साथ-साथ मछली पकड़ने का भी लुफ्त उठा सकते हैं। लिंमर्ग, गुलमर्ग का एक और पर्यटक स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सौन्दर्यता के लिए प्रसिद्ध है। देवदार के पेडों और सुन्दर फूलों से ढक्का यह प्रदेश कैम्पिंग और पर्यटक के लिए उत्तम स्थल हैं।

5. गोंडोला राईड

गोंडोला राईड जो कि केबल कार सिस्टम है, तथा गुलमर्ग का प्रमुख आकर्षक स्थल है। यह दो, पांच कि.मी लम्बी राईड है। इस राईड में आप पूरे हिमालय पर्वत और गोंडोला गांव को देख सकते हैं। गोंडोला राईड भ्रमण के लिए बहुत ही बढिया साधन है।

सियासी मियार की रिपोर्ट