लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर पहुंचीं…

मुंबई, 05 फरवरी । भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर पिछले कुछ दिनों से मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हुआ है लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी स्थिति एक बार फिर गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर के बारे में यह खबर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैन्स चिंतित हो गए हैं।
पोर्ट्स की मानें तो लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने इस खबर को कन्फर्म किया है कि उनकी हालत एक बार फिर गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर पिछले महीने ही कोविड-19 से संक्रमित हुई थीं जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था।
लता मंगेशकर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले हफ्ते खबर थी कि तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। अब खबर है कि एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार लता मंगेशकर की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।
लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल गायिका माना जाता है। उन्होंने 13 साल की उम्र से अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। भारत सरकार की ओर से भारत रत्न के अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और कई नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal