Friday , September 20 2024

बिकनी पहन योगा करती दिखीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत…

बिकनी पहन योगा करती दिखीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत…

नई दिल्ली, 07 फरवरी। हिंदी सिनेमा की मशहुर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अपने ग्लैमरस लुक के जानी जाती है। सोशल मीडिया में उनकी कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। उनकी फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते है। हाल ही में उनकी एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह बिकिनी में योगा करती दिखाई दे रही हैं। अपने इस वीडियो को मल्लिका शेरावत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में वह प्रिटेंड बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। वह वीडियो में योगा कर रही हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए मल्लिका शेरावत खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘योग पोजिसन के साथ मंडे ब्लूज को हराएं, आगे झुकना मेरा पसंदीदा पोज है क्योंकि यह सब मानसिक विश्राम, शांति और आनंद को बढ़ावा देते हैं।’

सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत का यह योग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मल्लिका शेरावत के फीगर की जमकर तारीफ की है। बात करें अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की तो मल्लिका शेरावत पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘नकाब’ में नजर आईं थीं। उनकी यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी।

सियासी मियार की रिपोर्ट