Sunday , October 18 2026

प्रयागराज: ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत…

प्रयागराज: ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत…

प्रयागराज, 16 फरवरी। लालापुर थाना क्षेत्र के सोनौरी गांव में बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

लालापुर के सोनौरी गांव निवासी भोला आदिवासी (18) दो भाइयों में छोटा था। उसके दो बहन एवं बेला देवी घर पर रहती है। पड़ोसी रोहित (19 वर्ष) पुत्र शिवजीत दो भाई और एक बहन में छोटा था। उसकी मां चमेली देवी एवं परिवार के लोग मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर में सवार होकर भोला व रोहित कहीं जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव में ही अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे में रोहित और भोला की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की।

सियासी मीयार की रिपोर्ट