Saturday , September 21 2024

एप्स के जरिए जाने बेबी का हाल…

एप्स के जरिए जाने बेबी का हाल…

बेबी की पहली किक को महसूस करना, उसकी धडकनों की आवाज सुनना… ये गतिविधियां हर मां के लिए यादगार होती हैं। इन्हें संजो कर रखने और दूसरों के साथ शेयर करने की सुविधा देते हैं विभिन्न एप्स। इन्हें डाउनलोड कर आप कई जरूरी जानकारियां भी पा सकती हैं।

गर्भ में धडकती जिंदगी को महसूस करने के अनुभव को बयां नहीं किया जा सकता। नन्ही सी जान का हिलना-डुलना, किक करना-सब कुछ उसकी मां की बेसब्री को और बढा देता है। वह इन अनुभवों को संजो कर रखना चाहती है, तो इन अनमोल खुशियों को दूसरों के साथ बांटना भी चाहती है। अगर आप भी मां बनने वाली हैं और ऐसी ही मनःस्थिति से गुजर रही हैं तो तकनीक आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। आपको सिर्फ स्मार्टफोन की मदद से अपनी जरूरतों और पसंद को सूट करता हुआ प्रेग्नेंसी एप डाउनलोड करना होगा। आईए ऐसे ही कुछ विशेष एप्स के बारे में जानते हैं।

-आई प्रेग्नेंसी (आईफोन आधारित)

एक प्रैक्टिसिंग गायनिकोलॉजिस्ट का बनाया यह एप गर्भावस्था से संबंधित कई जरूरी जानकारियों से लैस है। इसमें भावी पेरेंट्स के लिए जरूरी सुझावों के साथ ही बेबी ट्रैकिंग फीचर भी है। इस फीचर की मदद से आप हर हफ्ते अपने बेबी की अल्ट्रासाउंड पिक्चर देख सकती हैं। साथ ही यह भी रिकॉर्ड रख सकती हैं कि आपको कब-कब गायनिकोलॉजिस्ट के पास जाना है। इस एप को सोशल साइट्स से लिंक करके आप अपने बच्चे के विकास से जुडी सामग्री अपने परिचितों के साथ शेयर कर सकती हैं।

-पिलाटीस फॉर प्रेग्नेंसी (आईफोन आधारित)

यह एक तरह का प्रेग्नेंसी फिटनेस एप है। इसमें ड्यू डेट डालते ही आपके एक्सरसाइज रुटीन की रूपरेखा आपको पता लग जाएगी। यह आपको प्रत्येक तिमाही की जरूरतों के हिसाब से वर्कआउट की जानकारी देता है ताकि नौ माह तक आप और आपका बेबी दोनों स्वस्थ रहें। साथ ही इसमें नोट्स बनाने और प्रेग्नेंसी की टु-डू लिस्ट बनाने की जगह भी होती है।

-आई एम एक्सपेक्टिंग (एंड्रॉयड, आईफोन आधारित)

इस एप में प्रेग्नेंट स्त्रियों के लिए कई उपयोगी फीचर्स हैं। इसमें आप अपने बेबी बंप की तसवीरों की वर्चुअल स्क्रैपबुक बना सकती हैं। साथ ही ऑनलाइन फोरम्स के जरिये अपनों के साथ गर्भावस्था के सुखद अनुभव बांट सकती हैं। प्रेग्नेंसी एक्टिविटीज को सुनियोजित रूप से अरेंज भी कर सकती हैं।

-माइ प्रेग्नेंसी सेंटर (एंड्रॉयड, आईफोन आधारित)

बच्चा क्या कर रहा है, इस चिंता की शुरुआत उसके बडे होने पर नहीं, बल्कि तभी शुरू हो जाती है, जब वह गर्भ में होता है। इस एप में मौजूद बर्थ क्लब के जरिये आप प्रेग्नेंसी से संबंधित अपने सवालों के जवाब दूसरी मांओं से जान सकते हैं। अगर आपके पास कोई उपयोगी जानकारी है तो उसे दूसरी मांओं के साथ शेयर कर सकती हैं। साथ ही इसमें उपयोगी प्रेग्नेंसी न्यूट्रिशन गाइड और विडियोज भी होते हैं।

-50000 बेबी नेम्स (आईफोन आधारित)

सभी मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम खास हो। ऐसे में इस उलझन को सुलझाने में यह एप आपकी मदद करेगा। इसमें बच्चों के 50000 नाम हैं और सभी का मतलब भी दिया गया है। साथ ही इसमें आप अपने पसंदीदा नामों को शॉर्टलिस्ट करके अलग कैटेगरी में भी सेव कर सकती हैं।

कुछ खास फीचर्स:-

-बच्चे के विकास से जुडी जानकारियों की सोशल साइट्स के जरिये शेयरिंग

-बच्चे की किक और हार्टबीट्स को सुनने और रिकॉर्ड करने की सुविधा

-विभिन्न ट्राइमेस्टर्स के हिसाब से प्रेग्नेंसी एक्सरसाइजेज की जानकारी

-एक कॉमन फोरम पर दूसरी प्रेग्नेंट स्त्रियों से परिचर्चा

-न्यूट्रिशन गाइड और जानकारीपरक विडियोज

सियासी मीयर की रिपोर्ट