नोएडा में छठ के मद्देनजर यातायात मार्ग में परिवर्तन…

नोएडा, 29 अक्टूबर। नोएडा में यातायात पुलिस ने छठ पर्व के मद्देनजर रविवार और सोमवार को वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया है।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश पी शाहा ने बताया कि छठ पर्व के कारण यमुना किनारे आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज होकर दिल्ली जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 30 और 31 अक्टूबर को प्रभावी रहेगा।
उन्होंने बताया कि महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज होकर सरिता विहार की तरफ जाने वाले मार्ग हिंडन पुल कुलेसरा पर भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी कुंज होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चरखा गोल चक्कर से चिल्ला के रास्ते दिल्ली जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर महामाया फ्लाईओवर के ऊपर सेक्टर-37 की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर गौशाला गोल चक्कर से चरखा गोल चक्कर की ओर किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal