Saturday , May 18 2024

ऐतिहासिक मतों से विजई होंगे भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी : ब्रजेश पाठ….

ऐतिहासिक मतों से विजई होंगे भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी : ब्रजेश पाठ….

लखीमपुर खीरी, । गोला में भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। उपचुनाव में भाजपा ने उनके पुत्र अमन गिरी को प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव की सरगर्मियाें के बीच भाजपा अपनी जीत में किसी भी तरह की कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। इसीलिए लगातार उनके स्टार प्रचारक गोला की धरती पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गोला पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अमन गिरी की ऐतिहासिक जीत निश्चित है। मोदी जी की गरीब और जन कल्याणकारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का लायन आर्डर प्रदेश की जनता ने काफी पसंद किया है। आज लोग जाति धर्म और दल से ऊपर उठकर भाजपा के साथ खड़े हैं। वोटिंग के दौरान लोग कमल पर मोहर लगाकर अमन गिरी की जीत सुनिश्चित कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी को कोई भी दूसरा प्रत्याशी टक्कर तक नहीं दे रहा है। उज्जवला योजना हो या फिर गरीबों को दिया गया मुफ्त राशन भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम किया है और इसी से अमन गिरी की जीत का परचम लहराएगा।

सियासी मियार की रिपोर्ट